< Back
मध्यप्रदेश
Damoh Fake Doctor

Damoh Fake Doctor

मध्यप्रदेश

Damoh Fake Doctor: डॉक्टर डेथ उर्फ जॉन एन केम की मौत की मशीन सील, NHRC सदस्य प्रियांक कानूनगो बोले - मृतकों की गिनती जारी

Gurjeet Kaur
|
10 April 2025 9:35 PM IST

Damoh fake doctor : मध्यप्रदेश। दमोह के मिशन अस्पताल में डॉक्टर डेथ उर्फ जॉन एन केम की मौत की मशीन सील कर दी गई है। नरेंद्र यादव उर्फ जॉन एन केम इसी मशीन क उपयोग कर लोगों का इलाज किया करता था। NHRC सदस्य प्रियांक कानूनगो ने कहा कि, मृतकों की गिनती जारी है। उन्होंने मिशन अस्पताल के संचालक अजय लाला के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही है।

दरअसल बीते दिनों दमोह का फर्जी डॉक्टर उस समय चर्चा में आया जब यह पता चला कि, उसके पास जितनी भी डिग्री भी वह फेक थी। उसके चलते सात लोगों की मौत हुई थी। आधिकारिक सूत्रों ने दो से तीन मौतों की पुष्टि की है। नरेंद्र यादव के इलाज के चलते छत्तीसगढ़ में भी लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। मृतकों में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल थे।

प्रियांक कानूनगो ने बताया कि, मौत की मशीन, मिशन अस्पताल दमोह में इसी मशीन से फ़र्ज़ी डॉक्टर ह्रदय रोग की सर्जरी किया करता था। डॉक्टर गिरफ़्तार है,मशीन सील की जा रही है, सरकारी ज़मीन पर अस्पताल चल रहा है मासूम मरीज़ों को अभी भी ठगा जा रहा है। अस्पताल के संचालक ईसाई धर्म प्रचारक अजय लाल के विरुद्ध अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मृतकों की गिनती जारी है।

पुलिस ने आरोपी नरेंद्र यादव उर्फ जॉन केम को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया था। जिला अस्पताल में मेडीकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से पुलिस को आरोपी की पांच दिन की रिमांड मिली है। कोर्ट परिसर में आरोपी नरेंद्र यादव उर्फ जॉन केम को अधिवक्ताओं के गुस्से का सामना भी करना पड़ा।

Similar Posts