मध्यप्रदेश
दिग्विजय ने उमर को बताया बेकसूर,फेसबुक पर लिखा- उमर के साथ बहुत अन्याय हो रहा
मध्यप्रदेश

दिग्विजय ने उमर को बताया बेकसूर,फेसबुक पर लिखा- उमर के साथ बहुत अन्याय हो रहा

Swadesh Bhopal
|
4 Nov 2025 9:50 AM IST

बीजेपी विधायक बोले-जल्दी पाकिस्तान जाएं

फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए साम्प्रदायिक दंगों के आरोपी उमर खालिद को एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बेकसूर बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उमर खालिद बेकसूर है। उसके साथ बहुत अन्याय हो रहा है। पीएचडी स्कॉलर है और किसी मापदंड में

भाजपा विधायक बोले-दिग्विजय को इन्हीं की चिंता

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को इन्हीं लोगों की चिता है। उन्हें हिंदुस्तान और हिंदुस्तानियों की चिंता कहां है? कभी उमर खालिद की चिंता है, कभी ओसामा के नाम के साथ जी लगाते थे। इन सबकी चिंता है। जितने भी आतंकवादी है उन्हें जी लगाकर संबोधित करना और उनकी चिंता करना यही तो दिग्विजय सिंह का मूल उद्देश्य है। भारत की न्यायपालिका पर जिन दिग्विजय सिंह को भरोसा नहीं है। राष्ट्रद्रोही नहीं है। उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।

जल्दी पाकिस्तान जाएं-रामेश्वर शर्मा

दिग्विजय की पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमें तो कभी-कभी दिग्विजय सिंह का व्यवहार और आचरण पाकिस्तानी और विदेशियों टाइप का लगता है।जितनी जल्दी हो वे पाकिस्तान में अपना डेरा डालें।

बता दें कि उमर खालिद को 13 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में है। लचित मुकदमों के कारण उसे नियमित जमानत नहीं मिली है।

Similar Posts