< Back
मध्यप्रदेश
Murder Case

 Murder Case

मध्यप्रदेश

Dewas News: दिनदहाड़े बस स्टैंड पर खूनी खेल, तलवार से किए वार में युवक की मौत, गोलियां भी चलीं

Gurjeet Kaur
|
18 Jan 2025 4:08 PM IST

Dewas News : मध्यप्रदेश। देवास से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बस स्टैंड पर शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार देवास के एक बस स्टैंड पर एक युवक पर तलवार से हमला किया गया। हमला इतना खतरनाक था कि, युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बाजार में दिनदहाड़े लोगों ने गोली चलने की आवाज भी सुनी है।

जानकारी के अनुसार देवास की कुमार गली में शनिवार दोपहर मृतक और एक अन्य व्यक्ति के बीच बहस हो रही थी। मामला इतना बढ़ गया कि, एक युवक ने दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों के बीच पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ था।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय आनंद उर्फ छोटू पुत्र दिनेश कहार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एसपी, सीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर जांच कर रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यहां दिनदहाड़े हत्या की खबर से इलाके में भय का माहौल है।

Similar Posts