
Eco Friendly Bakra Eid
Eco Friendly Bakra Eid: इको-फ्रेंडली ईद की मांग, संस्कृति बचाओ मंच बोला - मिट्टी के बकरों की कुर्बानी देकर बचाएं जानवर
|मध्यप्रदेश। बकरा ईद से पहले संस्कृति बचाओ मंच ने इको-फ्रेंडली ईद की मांग की है। कहा गया है कि, मिट्टी के बकरों की कुर्बानी देकर जानवरों की जान बचाई जा सकती है। संस्कृति बचाओ मंच लंबे समय से इको-फ्रेंडली ईद की बात कह रहा है। इस संगठन का कहना है कि, जब इको फ्रेंडली होली और दिवाली हो सकती है तो इको फ्रेंडली ईद भी होनी चाहिए।
बकरा ईद पर इको-फ्रेंडली पहल की मांग पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, 'संस्कृति बचाओ मंच मुस्लिम धमर गुरुओं से यह मांग करता है... पिछले चार सालों से हम यह मांग कर रहे हैं। जब दीवाली और होली समेत गणेश इको फ्रेंडली हो सकते हैं तो ईद क्यों नहीं। मिट्टी के बकरों की कुर्बानी देकर जानवरों की जान बचाई जा सकती है। इससे खून खराबा भी नहीं होगा और प्रदूषण भी नहीं होगा। पानी और पर्यावरण इससे संरक्षित होगा।
चंद्रशेखर तिवारी ने आगे कहा कि, जो हिन्दू मुसलामानों को बकरे बेच रहे हैं उन्हें भी ऐसा नहीं करना चाहिए। हमारे यहां हर जीव में प्राण होते हैं। हर जीव में भगवान का वास होता है। इसलिए हम निवेदन करते हैं कि, जो हिन्दू बकरे बेंच रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।