< Back
मध्यप्रदेश
भाजपा मंत्री, सांसद और विधायकों के बयानों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंके पुतले

भाजपा मंत्री, सांसद और विधायकों के बयानों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश

MP News: भाजपा मंत्री, सांसद और विधायकों के बयानों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंके पुतले

Gurjeet Kaur
|
18 May 2025 11:54 AM IST

मध्यप्रदेश। भाजपा मंत्री, सांसद और विधायकों के बयानों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज हो गया है। सीधी, श्योपुर, सुसनेर समेत आलोट में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा समेत मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया गया। कांग्रेस द्वार शनिवार को भी कई जगह पर भाजपा नेताओं के पुतले जलाए गए थे। कांग्रेस का आरोप है कि, बीते दिनों भाजपा नेताओं के द्वारा दिए गए बयान से सेना का अपमान हुआ है।

एमपी कांग्रेस ने बताया कि, सीधी में जिला कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना का अपमान करने वाले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया। श्योपुर में भी जिला कांग्रेस द्वारा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया। सुसनेर में और आलोट में भी इसी तरह का पुतला दहन किया गया।

मंत्री विजय शाह के बयान से शुरू हुआ था मामला :

मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह हाल ही में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के कारण सुर्खियों में हैं। 12 मई 2025 को इंदौर के मानपुर क्षेत्र में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस बयान को सेना, महिलाओं और देश की गरिमा का अपमान माना गया, जिसके बाद व्यापक विरोध शुरू हो गया। हाई कोर्ट ने इस मामले पर स्व-संज्ञान लिया। इसके बाद मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। अदालत ने पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में लापरवाही बरतने की बात कही। इस दौरान शाह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 19 मई को मामले की सुनवाई होगी।

जगदीश देवड़ा का क्या मामला है :

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा हाल ही में एक विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं। 16 मई 2025 को जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि "पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।" इस बयान को विपक्ष, खासकर कांग्रेस, ने सेना और सैनिकों का अपमान बताते हुए तीखी आलोचना की। बाद में डिप्टी सीएम ने कहा कि, उनकी वीडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

Similar Posts