< Back
मध्यप्रदेश
कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप, इंदौर में मूर्ति हटाते लोगों का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश

MP News: कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप, इंदौर में मूर्ति हटाते लोगों का वीडियो वायरल

Gurjeet Kaur
|
24 Jan 2025 1:05 PM IST

MP News : मध्यप्रदेश। बाबा साहेब आंबेडकर पर भाजपा और कांग्रेस आपने - सामने हैं। इस बार विवाद के केंद्र में एक वीडियो है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो इंदौर का है। कुछ लोग इस वीडियो में बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण सुभाष यादव ने आरोप लगाया कि, भाजपा ने बाबा साहेब का अपमान किया है।

पूर्व मंत्री अरुण सुभाष यादव का कहना है कि, वीडियो में दिखाए जा रहे लोग इंदौर नगर निगम के कर्मचारी हैं। अरुण सुभाष यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, 'बापू, अम्बेडकर एवं संविधान विरोधी भाजपा कभी नहीं सुधर सकती है। इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों अम्बेडकर जी की प्रतिमा को पैरों में रखकर अनादर किया। स्कीम नंबर 140 में रविदास समाज के लोगों ने धर्मशाला बनाने के लिये मूर्ति लगाई थी।

इसी वीडियो को शेयर करते हुए एमपी कांग्रेस ने कहा कि, 'बाबा साहब और संत रविदास जी की प्रतिमा को बिना किसी नोटिस के हटाकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नफरत को उजागर किया है।

भाजपा सच्चाई छुपाने का कितना ही प्रयास करें, बाबा साहब के प्रति उसकी द्वेषता नजर आ ही जाती है! इंदौर के शांति नगर क्षेत्र में बाबा साहब और संत रविदास जी का अपमान असहनीय है, कांग्रेस इस घटना का पुरजोर विरोध करेगी।'

स्वदेश इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Similar Posts