मध्यप्रदेश
MP के 23 जिले शीतलहर की चपेट में, अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड
मध्यप्रदेश

MP के 23 जिले शीतलहर की चपेट में, अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड

स्वदेश डेस्क
|
10 Dec 2025 11:45 AM IST

राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसमें राजधानी भोपाल भी शामिल है। पड़ोसी जिले रायसेन में इस अवधि में अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, जबलपुर, सिवनी और शाजापुर जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

राज्य के 23 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इनमें राजगढ़, इंदौर, शाजापुर और भोपाल प्रमुख हैं।

मौसम का कारण और अगले बदलाव की संभावना

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, ठंड बढ़ने का मुख्य कारण एक बेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) है, जो उत्तर पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर ऊँचाई पर स्थित है। इसके अलावा, 13 दिसंबर से एक नया कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से हवाओं का रुख बदल सकता है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

सबसे कम तापमान वाले जिले

• कल्याणपुर (शहडोल): 4.7°C

• पचमढ़ी (नर्मदापुरम): 5.0°C

• राजगढ़: 5.6°C

• गिरवर (शाजापुर): 6.1°C

• इंदौर: 6.0°C

• छतरपुर: 6.1°C

मौसम विभाग ने नागरिकों से ठंड के मद्देनजर सुरक्षा उपाय अपनाने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Similar Posts