< Back
मध्यप्रदेश
CM Mohan Yadav Viral Video

CM Mohan Yadav Viral Video

मध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav Viral Video: मुख्यमंत्री मोहन यादव को मंदिर के बाहर भजन गाता मिला व्यक्ति, सीताराम - सीताराम सुन सीएम बोले...

Gurjeet Kaur
|
27 Oct 2024 11:02 AM IST

CM Mohan Yadav Viral Video : मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को चित्रकूट के कामदगिरि मंदिर (Kamadgiri Temple) में दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ बीजेपी के अन्य नेता, अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। मंदिर के बाहर मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक व्यक्ति सीताराम - सीताराम भजन गाते मिला। इसके बाद सीएम भी इस व्यक्ति से साथ खड़े होकर भजन गाने लगे।

कामदगिरि मंदिर के बाहर भजन गाते हुए इस व्यक्ति से सीएम यादव ने कई सवाल भी पूछे। उन्होंने उस व्यक्ति से नाम पूछा। जिसका जवाब मिलने के बाद सीएम ने पूछा कि, क्या तुम यहीं के रहने वाले हो जिसके जवाब में व्यक्ति ने कहा कि, वह साल 2002 से यहां हैं। इसके बाद सीएम ने भजन गाने के लिए इस व्यक्ति की तारीफ की। अंत में अपना नाम बताते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, "मैं मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री हूँ और यहां आप से मिलने आया हूँ।"

सीएम मोहन यादव ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से शेयर भी किया है। वीडियो शेयर करते हुए सीएम यादव ने लिखा कि, "सीताराम सीताराम सीताराम कहिए। जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए।।"

देखिये वीडियो :

सीएम ने बच्चों के साथ की खिलौनों की खरीदारी :

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चित्रकूट में कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान बच्चों के साथ खिलौनों की खरीदारी की और उन्हें खिलौने भेंटकर स्नेह और आशीर्वाद दिया।

Similar Posts