< Back
मध्यप्रदेश
MP Budget 2025

MP Budget 2025

मध्यप्रदेश

MP News: सीएम मोहन यादव का जापान दौरा, निवेश के साथ साझेदारी को मिलेगी नई उड़ान, जानिए CM का पूरा शेड्यूल

Gurjeet Kaur
|
27 Jan 2025 9:01 AM IST

मध्यप्रदेश। देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रवास भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जनवरी की शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना होंगे। सीएम 28 जनवरी की दरम्यानी रात 2:25 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

जहां से सुबह 3:45 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचेंगे। यहां फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे।

सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत महामहिम सिबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो "सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश" में भाग लेंगे। यहां निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3:30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे

निवेशकों के साथ संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जनवरी को सुबह 7:00 से 8:30 बजे इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में शामिल होंगे। जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे, जिनमें "केदानरेन" (जापान बिजनेस फेडरेशन), "जेट्रो एचक्यू" जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स पहुँचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे इम्पीरियल होटल पहुँचकर फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज करेंगे।

30 जनवर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो से सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8:30 बजे कोबे पहुंचेंगे।

यहां वे "सिस्मेक्स" कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे। कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद, वे "पैनासोनिक एनर्जी" के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे "मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर" विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव-सत्र में शामिल होंगे।

31 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक जीटूजी (Govt. to Govt.) एवं बीटूजी (Businessman to Govt.) मीटिंग में शामिल होंगे। ओसाका से सुबह 7 बजे निकलकर क्योटो पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 8:00 बजे क्योटो पहुँचकर जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिये विभिन्न साइट्स का विजिट करेंगे। दोपहर 2:00 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा कर शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुँचेंगे।

1 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 4:30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होकर शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।

Similar Posts