< Back
मध्यप्रदेश
CM Mohan Yadav Announcement

CM Mohan Yadav Announcement

मध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav Announcement: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, अब 65 साल तक सेवाएं दे पाएंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर

Gurjeet Kaur
|
29 Oct 2024 5:08 PM IST

CM Mohan Yadav Announcement : मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली मध्यप्रदेश में तीन नए शासकीय अस्पतालों का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नीमच में मौजूद थे। नीमच में सीएम यादव ने कई बड़ी घोषणाएं की। इनमें सबसे प्रमुख घोषणा डॉक्टर्स के रिटायरमेंट को लेकर की। सीएम यादव ने कहाकि, अब आयुर्वेदिक डॉक्टर 65 साल तक सेवाएं दे पाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को घोषणा की कि, अब 65 साल तक आयुर्वेदिक डॉक्टर सेवाएं दे पाएंगे। इसके पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर्स 62 साल तक सेवायें दे पाते थे। वहीं एलोपैथी डॉक्टर्स 65 साल तक सेवाएं दे सकते हैं। समानता लाने के लिए सीएम ने घोषणा की कि, अब से 65 साल तक आयुर्वेदिक डॉक्टर भी सेवाएं दे सकते हैं। झालावाड़ रामपुरा से होकर नीमच से मंदसौर तक चार लेन रोड का निर्माण किया जाएगा। नीमच - मंदसौर में हॉर्टिकल्चर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा ऐसी घोषणा भी सीएम ने की है।

बता दें कि, अस्पताल के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 81 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपए की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

Similar Posts