< Back
मध्यप्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ग्वालियर के नगर गेट का नाम होगा दाता बंदी छोड़ द्वार

Gwalior : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश

Gwalior: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ग्वालियर के नगर गेट का नाम होगा "दाता बंदी छोड़ द्वार"

Gurjeet Kaur
|
14 Feb 2025 1:14 PM IST

Data Bandi Chhor Dwar Gwalior : मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। ग्वालियर के लिए यह ऐलान काफी अहम है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि, ग्वालियर के नगर गेट का नामकारण किया जाएगा। सीएम ने इस नगर द्वार का नाम "दाता बंदी छोड़ द्वार" रखने का ऐलान किया है।

सीएम यादव ने बताया - आज गर्व के साथ हम ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में बनने वाले नगर द्वार का नाम सिख धर्म के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद सिंह जी के सम्मान में "दाता बंदी छोड़ द्वार" रख रहे हैं।

ग्वालियर शहर और चंबल संभाग सिख समुदाय के अद्वितीय इतिहास और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं। बड़ी संख्या में सिक्ख समुदाय के लोग यहां रहते हैं। गुरु हरगोबिंद सिंह जी का साहस और बलिदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुग़ल बादशाह जहांगीर ने उन्हें लंबे समय तक बंदी बनाकर रखा था। उनके साथ 52 अन्य हिन्दू शासक भी कैद में थे। जब मुग़ल बादशाह ने उन्हें रिहा करने का फैसला किया तो गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने अकेले जाने से मना कर दिया था। उन्होंने 52 हिन्दू राजाओं की रिहाई की भी मांग की। इसके बाद गुरु हरगोबिंद सिंह जी के साथ - साथ 52 हिन्दू राजाओं को भी रिहा किया गया।

गुरु हरगोबिंद सिंह जी के इसी शौर्य और पराक्रम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के नगर गेट का नाम दाता बंदी छोड़ द्वार रखा है। सिक्ख समुदाय के लोग दाता बंदी छोड़ दिवस भी मनाते हैं।

Similar Posts