< Back
मध्यप्रदेश
गुना के राघौगढ़ में बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव कार्य जारी, कांग्रेस विधायक मौके पर पहुंचे

Guna Borewell Accident 

मध्यप्रदेश

Guna Borewell Accident: गुना के राघौगढ़ में बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव कार्य जारी, कांग्रेस विधायक मौके पर पहुंचे

Gurjeet Kaur
|
29 Dec 2024 8:28 AM IST

Guna Borewell Accident : मध्य प्रदेश। गुना जिले के राघौगढ़ में 10 वर्षीय बच्चे को बोरवेल से निकाले जाने के लिए बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि, बचा लगभग 25 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी बचाव कार्य में मदद करने के लिए मौके पर मौजूद हैं।

शनिवार को बच्चा खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। इसके बाद परिजनों ने बचाव दल को सूचित किया। शनिवार शाम से कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक अमला बचाव कार्य में लगा है।

राघौगढ़ के पिपलिया गांव में बच्चा खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। बच्चा 25 से 30 फ़ीट गहराई में फंसा है, बताया जा रहा है कि, जहां बच्चा फंसा है वहां पानी भरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम, 10 वर्षीय बालक जिसका नाम सुनीत बताया गया है, वह दशरथ मीणा के खेत में खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा था। उसके न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद पता चला कि, बच्चा बोरवेल में गिर गया है। देर रात से प्रशासनिक अमला और बचाव दल बोरवेल से बच्चे को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि, "एनडीआरएफ की टीमों ने 40 फीट तक खुदाई की है और बचाव अभियान जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस समेत विभिन्न विभागों की टीमों को यहां तैनात किया गया है। बच्चे को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है।"

Similar Posts