< Back
मध्यप्रदेश
भाजपा नेता कन्हाई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मारी, आत्महत्या के कारण पता लगाने में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा: भाजपा नेता कन्हाई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मारी, आत्महत्या के कारण पता लगाने में जुटी पुलिस

Gurjeet Kaur
|
13 Dec 2024 2:55 PM IST

मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा भाजपा नेता कन्हाई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मार ली है। यह घटना शुक्रवार की है। कन्हाई राम रघुवंशी ने अपने आवास पर खुद की लाइसेंसी बन्दूक से आत्महत्या की है। पुलिस को कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकालना पड़ा।

कन्हाई राम रघुवंशी छिंदवाड़ा में भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। उन्होने गणेश कॉलोनी स्थित निवास पर खुद को गोली मारी है। इस मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव समेत भाजपा के कई नेता मौके पर पहुंचे।

कन्हाई राम रघुवंशी नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी है। रघुवंशी के दो बेटे भी हैं। उनका कहना है कि, कन्हाई राम रघुवंशी आम दिन की तरह मॉर्निंग वाक करके घर लौटे थे। करीब 11 बजे उन्होंने अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, कन्हाई राम रघुवंशी बीते कुछ दिनों से बीमारी के कारण परेशान थे। फिलहाल उनके आवास पर भारी सुरक्षा बल मौजूद है।

Similar Posts