< Back
मध्यप्रदेश
दो दर्जन से अधिक संगीन अपराधों करने वाली लक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर, बच्ची को भी मारी थी गोली
मध्यप्रदेश

छतरपुर: दो दर्जन से अधिक संगीन अपराधों करने वाली लक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर, बच्ची को भी मारी थी गोली

Gurjeet Kaur
|
21 March 2025 9:48 AM IST

छतरपुर। गौरीहार पुलिस ने आरोपी लक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है। आरोपी लक्कू, दो दर्जन से अधिक संगीन अपराधों का आरोपी था। उसका शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने तीन दिन पहले बच्ची को गोली मारी थी। वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस आरोपी को लेकर अस्पताल पहुंची है। यहां उसका एक्स रे किया जा रहा है। अस्पताल में भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है।

पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हनुखेड़ा गांव में हुई। 15 दिन पहले जमानत पर रिहा हुए लक्खू राजपूत पर कई गंभीर आरोप हैं। एसपी छतरपुर ने एक विशेष टीम का गठन किया था। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने और उसे पकड़ने का आदेश भी दिया गया था। लक्खू राजपूत हनुखेड़ा गांव के आसपास छिपा हुआ था। पुलिस को जैसे ही उसकी सूचना मिली, टीम ने लक्खू राजपूत को चारों ओर से घेर लिया।

Similar Posts