
Chhatarpur Love Jihad Case
Chhatarpur Love Jihad Case: शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया, पहले विवाह किया फिर निकाह, असलियत सामने आने पर प्रताड़ना
|Chhatarpur Love Jihad Case : मध्यप्रदेश। छतरपुर से लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया। उस महिला का तलाक कराकर युवक ने मंदिर में उससे शादी की। शादी के पहले युवक में अपना नाम समीर तिवारी बताया। जब सच्चाई सामने आई तो पता चला समीर तिवारी नहीं खान है। इसके बाद उसने महिला को किसी तरह समझा कर निकाह किया।
महिला का आरोप है कि, समीर ने उसे बाद में प्रताड़ित किया, उसके साथ मारपीट की और उसके 3 लाख रुपए और जेवर छीन लिए। महिला 14 किमी पैदल चलकर किसी तरह पुलिस थाने पहुंची और अपनी आपबीती उसने पुलिस वालों को बताई। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि, वह जबलपुर की रहने वाली है। साल 2015 में उसका विवाह एक बीड़ी ठेकेदार से हुई। उसके दो बच्चे हैं। एक सात साल का बेटा है और एक पांच साल की बेटी। परिवार की आर्थिक मदद के लिए उसने जबलपुर के प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करना शुरू की थी।
साल 2023 में महिला की पहचान समीर से हुई। उसने किसी तरह महिला को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसका तलाक करवा दिया। समीर ने अपनी पहचान छिपाई और महिला से मंदिर में शादी कर ली। बाद में पता चला कि, समीर मुसलमान है। इसके बाद समीर ने महिला से निकाह कर लिया।
निकाह के बाद समीर ने महिला को प्रताड़ित किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक कमरे में महिला को बंद करके रखा गया। किसी तरह वहां से निकलकर महिला पुलिस थाने तक पहुंची। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।