मध्यप्रदेश
भोपाल गैसकांड की बरसी पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनेगा जश्न
मध्यप्रदेश

भोपाल गैसकांड की बरसी पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनेगा जश्न

Swadesh Bhopal
|
2 Dec 2025 8:59 AM IST

कांग्रेस मुख्यालय में भव्य आयोजन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष संभालेंगी पदभार

भोपाल। 3 दिसंबर को पूरा भोपाल गैस कांड की बरसी पर शहर में मातम जैसा माहौल रहेगा। गैस कांड में जान गंवाने वालों के लिए श्रद्धाजलि सभाएं होंगी। वहीं दूसरी ओर इसी दिन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार 3 दिसंबर को महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रीना बौरिसी अपना पदभार संभालेंगी। इस विशेष आयोजन में मप्र कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। साथ ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी कार्यक्रम की शांभा बढ़ाएंगी।

भोपाल गैसकांड की 41 वीं बरसी पर राजधानी में स्थानीय अवकाश रहेगा। जगह-जगह सर्वधर्म सभाएं होंगी। इसी दिन मप्र कांग्रेस के दिग्गज नेता महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रीना बौरिसी के पदभार समारोह में शामिल होंगे। खास बात यह है कि महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रीना बौरिसी पदभार संभालने के लिए अपने गृह नगर इंदौर से वाहनों की रैली के रूप में भोपाल आएंगी। उनके साथ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी इंदौर से भोपाल तक आएंगी। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार पदभार समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम को उक्त सभी नेता संबोधित करेंगे। इस आयोजन के लिए इंदौर से तैयारी शुरू हो गई है।

Similar Posts