< Back
मध्यप्रदेश
विदिशा में इंदौर से सिरोंज जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुख
मध्यप्रदेश

MP News: विदिशा में इंदौर से सिरोंज जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुख

Gurjeet Kaur
|
2 May 2025 9:46 AM IST

मध्यप्रदेश। सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदिशा में हुई सड़क दुर्घटना दुख व्यक्त किया है। विदिशा में इंदौर से सिरोंज जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा - "विदिशा जिले के लटेरी तहसील क्षेत्र में इंदौर से सिरोंज जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत ही दुखद है। दु:ख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं हैं।"

"जिला प्रशासन की मदद से दुर्घटना में हुए घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु समुचित व्यवस्था की गई है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹2-2 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

Similar Posts