< Back
मध्यप्रदेश
MPESB ने जारी किया 2573 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए बंपर भर्ती: MPESB ने जारी किया 2573 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन

Gurjeet Kaur
|
10 Dec 2024 4:25 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय बाद युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकली है। MPESB ने मंगलवार को इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। ऊर्जा विभाग ने तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के लिए भर्ती निकाली है।

बीते दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक लाख भर्ती निकालें जाने की बात कही थी। इसकी पहल ऊर्जा विभाग ने की है। मुख्यमंत्री ने एमपीपीएससी और कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा भर्ती की बात कही थी। इसके लिए अलग - अलग विभागों से जानकारी एकत्रित की गई थी।

ऊर्जा विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा तृतीय और चतुर्थ वर्ग के 2573 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार इसके लिए अभ्यर्थी 24 दिसंबर से 23 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

कैबिनेट की बैठक में मांगी थी रिपोर्ट :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। दिसम्बर तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर रिक्त पदों की जानकारी एकत्रित की थी।

55410 पद हैं रिक्त :

बता दें कि, मध्यप्रदेश में 35 विभागों में 55410 पद रिक्त हैं। सबसे अधिक स्कूल शिक्षा विभाग फिर उच्च शिक्षा विभाग और फिर तकनीकी शिक्षा विभाग में पद रिक्त हैं। मंगलवार को जिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है वो पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लिए है।

Similar Posts