< Back
मध्यप्रदेश
बुधनी भाजपा MLA रमाकांत भार्गव की अधिकारियों को दो टूक, आदिवासियों को आतंकित करना बंद करें

बुधनी भाजपा MLA रमाकांत भार्गव की अधिकारियों को दो टूक, आदिवासियों को आतंकित करना बंद करें

मध्यप्रदेश

MP News: बुधनी भाजपा MLA रमाकांत भार्गव की अधिकारियों को दो टूक, आदिवासियों को आतंकित करना बंद करें

Gurjeet Kaur
|
22 Jan 2025 12:10 PM IST

Ramakant Bhargava Viral Video : मध्यप्रदेश। बुधनी से भाजपा विधायक रमाकांत भार्गव ने वन विभाग के अधिकारियों खूब खरी खोटी सुनाई। भाजपा विधायक रमाकांत भार्गव ने वन विभाग के अधिकारियों को कहा कि, 'वे बिना वजह आदिवासियों को आतंकित न करें।' अधिकारियों को डांटते हुए भाजपा विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

सीहोर जिले के भाजपा विधायक का गुस्सा उस समय वन विभाग के अधिकारियों पर फूंटा जब वन अमला अतिक्रमण की भूमि को हटाने पहुंचा था। यह मामला आदिवासी गांव यारनगर का है। बताया गया है कि, यहां आदिवासी 70 सालों से रह रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से वन अमला यहां अतिक्रमण हटाने की बात कह रहा है। जब वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तो रमाकांत भार्गव भी मौके पर पहुंच गए।

रमाकांत भार्गव अपने समर्थकों के साथ यारनगर पहुंचे थे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से नोटिस दिखाने के लिए कहा। जब अधिकारियों ने उन्हें कोई नोटिस नहीं दिखाया तो विधायक बेहद नाराज हो गए। बिना नोटिस आदिवासियों को परेशान करने के लिए भाजपा विधायक ने अधिकारियों की क्लास लगा दी।

बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव ने यहां तक कह दिया कि, अगर आदिवासियों को परेशान किया गया तो वे भोपाल में प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि, उनके द्वारा सीनियर अधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही थी। फिलहाल भाजपा विधायक रमाकांत भार्गव के विरोध के बाद कार्रवाई रोक दी गई है।

देखिये वीडियो :

Similar Posts