< Back
मध्यप्रदेश
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले टाइगर अभी जिंदा है...पिक्चर भी बाकी

बुधनी विधानसभा उपचुनाव

मध्यप्रदेश

बुधनी विधानसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले टाइगर अभी जिंदा है...पिक्चर भी बाकी

Gurjeet Kaur
|
11 Nov 2024 4:10 PM IST

Budhni Assembly By-Election : मध्यप्रदेश। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को बुधनी आये हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के लिए प्रचार करते हुए कहा कि, टाइगर अभी जिंदा है...पिक्चर भी अभी बाकी है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लड़नी बहना योजना पर कहा कि, हमने ऐसी योजना बनाई कि, अब दूसरे राज्य के लोग भी इसे लागू करने जा रहे हैं। हमें यही नहीं रुकना है। इसके आगे लखपति बहना योजना भी तो है...प्रधानमंत्री के सहयोग से कच्चे मकान भी पक्के किए जाएंगे। मंच से रमाकांत भार्गव को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जिन लोगों के कच्चे मकान हैं उनकी सूची बनाइए, जिनके कच्चे मकान है उन्हें पक्के मकान दिए जायेंगे।

कोंग्रस पर वोट न करें खराब :

रमाकांत भार्गव के लिए वोट मांगते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस पर वोट खराब करने की आवश्यकता नहीं है। अपना वोट भाजपा को दें ताकि विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

बता दें कि, बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान विधायक रहे हैं। लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। अब 13 नवंबर को बुधनी में उप चुनाव के लिए मतदान होने जा रहे हैं। सोमवार शाम 6 चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर - घर जाकर लोगों से वोट के लिए अपील कर सकते हैं।

बुधनी विधानसभा उपचुनाव : प्रतिष्ठा के इस मुकाबले में क्या है जमीनी हालात, कांग्रेस प्रत्याशी पर भारी भाजपा का संगठन...

(Budhni Assembly By-election) बुधनी विधानसभा उपचुनाव : विनोद दुबे, भोपाल। मध्यप्रदेश की जिन दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर में उप चुनाव हो रहा है ये दोनों ही सीटें भाजपा के लिए महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठापूर्ण हैं। बुधनी सीट वह हाईप्रोफाइल सीट है, जहां से शिवराज सिंह चौहान 2005 से 2023 के बीच लगातार 5 बार जीते और मुख्यमंत्री बने और अब उन्हीं की अनुशंसा पर पार्टी ने विदिशा से दो बार के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल इस सीट से 1993 में और उनके भाई देव कुमार पटेल 1998 में विधायक चुने जा चुके हैं।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Similar Posts