मध्यप्रदेश
भाजपा प्रदेशभर में मनाएगी बिरसा मुंडा जयंती
मध्यप्रदेश

भाजपा प्रदेशभर में मनाएगी बिरसा मुंडा जयंती

Swadesh Bhopal
|
8 Nov 2025 10:57 AM IST

24 जिलों की 47 विधानसभाओं से गुजरेगी जनजातीय गौरव यात्रा

भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिन को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आगामी 15 नवंबर को प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

24 जिलों में निकाली जाएगी गौरव यात्रा

मध्यप्रदेश के 24 जिलों की सभी 47 जनजातीय बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों से जनजातीय गौरव यात्रा निकाली जाएगी।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश के जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पूरे देश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रतिभाओं का होगा सम्मान

मंत्री विजय शाह ने कहा कि जनजातीय गौरव यात्राओं के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर जनजातीय प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम भी उपस्थित रहे।

Similar Posts