< Back
मध्यप्रदेश
BJP वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन

BJP वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन

मध्यप्रदेश

MP Breaking News: BJP वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Gurjeet Kaur
|
11 March 2025 8:21 AM IST

Surendra Nath Singh passed away : मध्य प्रदेश। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन हो गया है। सुरेंद्र नाथ सिंह भोपाल मध्य विधानसभा सीट से विधायक भी थे। सुरेंद्र नाथ सिंह लंबे समय से बीमार थे। अब उनके निधन की खबर सामने आई है। सुरेंद्र नाथ सिंह को "मम्मा" के नाम से भी जाना जाता था। 11 मार्च सुबह 4 बजे उनका निधन हुआ है।

सुरेंद्र नाथ सिंह के निधन पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दुःख जताया है। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे बावजूद इसके सुरेंद्र नाथ सिंह भाजपा के कर्मठ नेता माने जाते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा - "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

आपका संपूर्ण जीवन कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहा। आपका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत की पुण्यात्मा की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा - "भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

मध्य प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने कहा - "वरिष्ठ भाजपा नेता, भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।"

Similar Posts