< Back
मध्यप्रदेश
BJP

BJP 

मध्यप्रदेश

BJP District President List: नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में भाजपा ने इन्हें बनाया जिलाध्यक्ष

Gurjeet Kaur
|
23 Jan 2025 8:31 PM IST

BJP District President List : मध्यप्रदेश भाजपा ने दो और जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। यह भाजपा द्वारा जारी सातवीं सूची है। नरसिंहपुर से रामस्नेही पाठक और छिंदवाड़ा से शेषराव यादव को मौका दिया गया है। इंदौर भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। अब भाजपा ने 59 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। अब तीन जिलाध्यक्षों के नाम सामने आना बाकी है। संगठन पर्व के तहत भाजपा 62 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर रही है।

भाजपा ने अब तक 59 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। पहली सूची में 2 नाम शामिल थे, दूसरी में 18, तीसरी में 12, और चौथी सूची में 15 नाम घोषित किए गए। पांचवी सूची में 9 जिलाध्यक्षों के नाम सामने आए, जबकि छठी बार सिर्फ एक नाम की घोषणा की गई। अब पार्टी ने सातवीं बार में दो नाम घोषित किये हैं। तीन नामों पास भाजपा ने सस्पेंस बरकरार रखा है।

अब तक पांच महिलाओं को मौका :

गौरतलब है कि सरोज राजपूत पांचवीं महिला हैं, जिन्हें भाजपा ने जिले की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले चार अन्य जिलों में भी महिलाओं को अध्यक्ष बनाया जा चुका है। शहडोल से अमिता चपरा, खरगोन से नंदा ब्राहमने, सिवनी से मीना बिसेन और नर्मदापुरम से प्रीति शुक्ला के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।

देखिये अब तक घोषित भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची :

नरसिंहपुर - रामस्नेही पाठक

छिंदवाड़ा - शेषराव यादव

टीकमगढ़- सरोज राजपूत

सतना - भगवती प्रसाद पांडे

शहडोल - अमिता चपरा

राजगढ़ - ज्ञानसिंह गुर्जर

धार - निलेश भारती

धार ग्रामीण - चंचल पाटीदार

पांढुर्ना - संदीप मोहोड़

खरगौन - नंदा ब्रह्मणे

ग्वालियर ग्रामीण - प्रेमसिंह राजपूत

सीहोर - नरेश मेवाड़ा

भिण्ड - देवेंद्र नरवरिया

मंडला - प्रफुल्ल मिश्रा

रायसेन - राकेश शर्मा

सिवनी - मीना बिसेन

मुरैना - कमलेश कुशवाहा

रीवा - वीरेंद्र गुप्ता

सीधी - देवकुमार सिंह

अलीराजपुर - संतोष परवल

आगर - ओम मालवीय

उमरिया - आशुतोष अग्रवाल

झाबुआ - भानु भूरिया

नर्मदापुरम - प्रीति शुक्ला

बड़वानी - अजय यादव

बैतूल - सुधाकर पंवार

सागर - श्याम तिवारी

दमोह - श्याम शिवहरे

मंदसौर - राजेश दीक्षित

अनूपपुर - हीरा सिंह श्याम

शाजापुर - रवि पांडे

बालाघाट - रामकिशोर कांवरे

सागर ग्रामीण - रानी पटेल कुशवाहा

ग्वालियर नगर - जयप्रकाश राजोरिया

कटनी - दीपक टंडन सोनी

सिंगरौली - सुन्दर शाह

जबलपुर नगर - रत्नेश सोनकर

डिंडौरी - चमरू नेताम

दतिया - रघुवीर शरण कुशवाहा

उज्जैन - संजय अग्रवाल

विदिशा - महाराज सिंह दांगी

नीमच - वंदना खण्डेवाल

अशोक नगर - अलोक तिवारी

देवास - राय सिंह सेंधव

खंडवा - राजपाल सिंह तोमर

श्योपुर - शशांक भूषण

मैहर - कमलेश सुहाने

बुरहानपुर - मनोज माने

शिवपुरी - जसमंत जाटव

पन्ना - ब्रजेश मिश्रा

भोपाल ग्रामीण - तीरथ सिंह मीणा

भोपाल नगर - रविंद्र यति

रतलाम - प्रदीप उपाध्याय

उज्जैन ग्रामीण - राजेश धाकड़

छतरपुर - चंद्रभान सिंह गौतम

जबलपुर ग्रामीण - राजकुमार पटेल

मऊगंज - डॉ. राजेंद्र मिश्रा

हरदा - राजेश वर्मा

गुना - धर्मेंद्र सिकरवार

Similar Posts