< Back
मध्यप्रदेश
BJP

CG Nikay Chunav Result

मध्यप्रदेश

BJP District President List: 6 जिला अध्यक्षों के पेंच में बुरी तरह उलझी MP भाजपा, नेताओं में टकराव से घोषणा में देरी

Gurjeet Kaur
|
18 Jan 2025 12:51 PM IST

BJP District President List : भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा में नेताओं के बीच टकराव और असहमति के चलते 6 जिलाध्यक्षों की सूची पर ब्रेक लग गया है। भाजपा द्वारा पांच बार में 56 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई थी। संगठन पर्व में 62 जिलाध्यक्ष घोषित होने हैं।

सूत्रों के अनुसार, नामों की सहमति बनते ही आज (19 जनवरी) एक और सूची जारी हो सकती है। छिंदवाड़ा और इंदौर को लेकर ज्यादा टकराव की स्थिति है। टीकमगढ़ में भी सांसद और मंत्री के बीच विरोध से स्थिति उलझन में है। निवाड़ी और नरसिंहपुर में स्थानीय नेताओं में टकराव है। इन सभी कारणों से भाजपा द्वारा 6 जिलाध्यक्षों के नाम को होल्ड किया गया है।

भाजपा ने पहली बार में दो नाम घोषित किए थे। वहीं दूसरी बार में 18 जिलाध्यक्षों के नाम सामने आए थे। तीसरी सूची में 12 जिलाध्यक्षों के नाम थे तो चौथी सूची में 15 नाम सामने आए थे। अब पांचवी बार में 9 नाम घोषित किए गए हैं। इस तरह भारतीय जनता पार्टी ने 56 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। अब 6 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित होना बाकि है।

देखिये अब तक घोषित भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची :

सतना - भगवती प्रसाद पांडे

शहडोल - अमिता चपरा

राजगढ़ - ज्ञानसिंह गुर्जर

धार - निलेश भारती

धार ग्रामीण - चंचल पाटीदार

पांढुर्ना - संदीप मोहोड़

खरगौन - नंदा ब्रह्मणे

ग्वालियर ग्रामीण - प्रेमसिंह राजपूत

सीहोर - नरेश मेवाड़ा

भिण्ड - देवेंद्र नरवरिया

मंडला - प्रफुल्ल मिश्रा

रायसेन - राकेश शर्मा

सिवनी - मीना बिसेन

मुरैना - कमलेश कुशवाहा

रीवा - वीरेंद्र गुप्ता

सीधी - देवकुमार सिंह

अलीराजपुर - संतोष परवल

आगर - ओम मालवीय

उमरिया - आशुतोष अग्रवाल

झाबुआ - भानु भूरिया

नर्मदापुरम - प्रीति शुक्ला

बड़वानी - अजय यादव

बैतूल - सुधाकर पंवार

सागर - श्याम तिवारी

दमोह - श्याम शिवहरे

मंदसौर - राजेश दीक्षित

अनूपपुर - हीरा सिंह श्याम

शाजापुर - रवि पांडे

बालाघाट - रामकिशोर कांवरे

सागर ग्रामीण - रानी पटेल कुशवाहा

ग्वालियर नगर - जयप्रकाश राजोरिया

कटनी - दीपक टंडन सोनी

सिंगरौली - सुन्दर शाह

जबलपुर नगर - रत्नेश सोनकर

डिंडौरी - चमरू नेताम

दतिया - रघुवीर शरण कुशवाहा

उज्जैन - संजय अग्रवाल

विदिशा - महाराज सिंह दांगी

नीमच - वंदना खण्डेवाल

अशोक नगर - अलोक तिवारी

देवास - राय सिंह सेंधव

खंडवा - राजपाल सिंह तोमर

श्योपुर - शशांक भूषण

मैहर - कमलेश सुहाने

बुरहानपुर - मनोज माने

शिवपुरी - जसमंत जाटव

पन्ना - ब्रजेश मिश्रा

भोपाल ग्रामीण - तीरथ सिंह मीणा

भोपाल नगर - रविंद्र यति

रतलाम - प्रदीप उपाध्याय

उज्जैन ग्रामीण - राजेश धाकड़

छतरपुर - चंद्रभान सिंह गौतम

जबलपुर ग्रामीण - राजकुमार पटेल

मऊगंज - डॉ. राजेंद्र मिश्रा

हरदा - राजेश वर्मा

गुना - धर्मेंद्र सिकरवार

Similar Posts