< Back
मध्यप्रदेश
Bhupendra Singh

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

मध्यप्रदेश

भाजपाई और कांग्रेसी बैठकर मेरे खिलाफ तंत्र क्रियाएं करते हैं: पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Gurjeet Kaur
|
14 May 2025 5:27 PM IST

Bhupendra Singh Viral Video : मध्यप्रदेश। "रात 9 बजे के बाद भाजपाई और कांग्रेसी एक साथ बैठकर मेरे खिलाफ साजिश करते है। पूजा पाठ किया जाता है, तंत्र - क्रियाएं जादू टोना इत्यादि करते है...खुरई का विकास रोकने के लिए तरह - तरह की साजिश भी की जाती है।"

यह बयान है मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वर्तमान में खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह का। भूपेंद्र सिंह से जब इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि, भाजपाई और कांग्रेसी से उनका तात्पर्य कांग्रेसी भाजपाई नेताओं से है।

खुरई से भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह पहले भी अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। अपने बयान से भूपेंद्र सिंह ने उन नेताओं पर निशाना साधा है जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। यह भी बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब विधायक भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं के खिलाफ बयान दिया है।

बताया जा रहा है कि, विधायक भूपेंद्र सिंह ने यह बयान सोमवार को खुरई में विकास कार्यक्रम के लोकार्पण के दौरान दिया है। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

दरसअल, विकास कार्य के लोकार्पण के समय विधायक भूपेंद्र सिंह चाणक्य नीति पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, चाणक्यनीति के अनुसार, अगर सभी चोर इकट्ठे हो जाएं तो समझ लेना कि, राजा ईमानदार है। खुरई के विकास को रोकने के लिए साजिश की जा रही है। भाजपाई और कांग्रेस से आए भाजपाई लाक्षागृह बनाते हैं, तंत्र और जादू - टोना करवाते हैं।

Similar Posts