< Back
मध्यप्रदेश
बुधनी में भाजपा आगे, कांग्रेस के राजकुमार पटेल सुबह दे रहे थे कड़ी टक्कर
मध्यप्रदेश

MP By Election Result: बुधनी में भाजपा आगे, कांग्रेस के राजकुमार पटेल सुबह दे रहे थे कड़ी टक्कर

Gurjeet Kaur
|
23 Nov 2024 12:01 PM IST

MP By Election Result : मध्यप्रदेश। बुधनी में सुबह से भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर जारी है। यहां 13 में से चार राउंड की मतगणना हो गई है। दो राउंड तक जहां कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई थी वहां अब तीसरे - चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव लीड कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक रमाकांत भार्गव और राजकुमार पटेल के बीच मतों का अंतर 3702 है।

बुधनी के अलावा विजयपुर में भी मतगणना जारी है। यहां भी भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस से आएगी चल रहे हैं। विजयपुर में 21 राउंड में मतगणना होनी है। 13 पर मतगणना हो गई है। भाजपा प्रत्याशी रामनिवास कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा से 6487 मतों से आगे चल रहे हैं।

बुधनी विधानसभा के लिए मतगणना सीहोर स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हो रही है। यहां 363 मतदान केंद्रों के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। वहीं विजयपुर विधानसभा के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज श्योपुर में 327 मतदान केंद्रों के लिए 16 टेबल लगाई गई हैं। बुधनी सीट पर 13 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जबकि, विजयपुर में 21 राउंड में मतगणना पूरी होगी। ऐसे बुधनी का चुनाव परिणाम जल्दी सामने आएगा।

सुरक्षा सख्त, कितना हुआ था मतदान :

मतगणना स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई गई है। बता दें बुधनी में 77.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 80.10 प्रतिशत पुरुष और 73.82 प्रतिश महिलाओं ने वोट किया। वहीं, विजयपुर में 77.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर 79.14 प्रतिशत पुरुष मतदाओं और 76.24 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट किया।

Similar Posts