< Back
मध्यप्रदेश
राजधानी भोपाल के लिए सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा

राजधानी भोपाल के लिए सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा 

मध्यप्रदेश

भोपाल की बड़ी खबर: प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से बनाए जाएंगे द्वार

Gurjeet Kaur
|
4 March 2025 12:35 PM IST

Gates will be built in the name of great men in Bhopal : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के लिए सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे।

सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि, "भोपाल समेत मध्यप्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि गौरवशाली अतीत को जन-जन तक पहुंचाते हुए, राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनाएं जाएंगे।"

"हमारे वीर शासक हमारे देश की पहचान रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 साल पहले शासन किया और न्याय, वीरता, ज्ञान, दान और धैर्य के आदर्श स्थापित किए। उनके 1000 साल बाद, राजा भोज भी अपने तरीके से अभूतपूर्व शासक थे। भोपाल का अस्तित्व उन्हीं की देन है... हम अपनी राजधानी के मुख्य प्रवेश द्वारों का नाम ऐसे महान शासकों के नाम पर रखेंगे।"

Similar Posts