< Back
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश
MP NEWS: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए 13 हजार पदों पर निकली भर्ती
|11 July 2025 8:57 PM IST
MP NEWS : मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत लगभग 13,000 पदों के लिए विज्ञापन आज आधिकारिक रूप से जारी किया गया है।
यह परीक्षा राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य विवरणों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
