< Back
मध्यप्रदेश
अदनान नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या, लड़की के कारण हुआ था विवाद, परिजनों ने इन पर लगाया आरोप
मध्यप्रदेश

Bhopal: अदनान नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या, लड़की के कारण हुआ था विवाद, परिजनों ने इन पर लगाया आरोप

Gurjeet Kaur
|
4 March 2025 1:45 AM IST

Bhopal : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में अदनान नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अदनान के साथ पहले मारपीट की गई इसके बाद उसके पेट में चाकू घोंप दिया गया। हत्या का यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। विवाद का कारण एक लड़की के साथ संबंध को बताया जा रहा है। अदनान की हत्या के बाद उसके परिजनों ने राज सोलंकी, लक्की सोलंकी और शुभम सोलंकी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने न्याय के लिए थाने का घेराव भी किया। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस द्वारा क्षेत्र शांति बनाए रखने के लिए अपील की गई। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि, जब अदनान नमाज पढ़कर लौट रहा था तब मस्जिद के पास की गली में चारों उसे लेकर गए और बेरहमी से पीटने के बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या की वारदात के बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस अदनान को अस्पताल लेकर पहुंची यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद देर रात तक पुलिस क्षेत्र में तैनात रही।

विवाद का स्पष्ट कारण उजागर नहीं किया गया है। प्रारंभिक वजह एक लड़की के साथ अदनान के संबंधों को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Similar Posts