< Back
मध्यप्रदेश
भोपाल महिला थाना

भोपाल महिला थाना

मध्यप्रदेश

भोपाल: राम - हनुमान की मूर्ति तोड़ी, इस्लाम कबूलने का बनाया दबाव, महिला ने लगाए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Gurjeet Kaur
|
17 April 2025 11:24 AM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि, उसके ससुराल वाले उस पर दबाव बना रहे हैं कि, वो इस्लाम कबूल कर ले। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि, उसके ससुराल वालों ने भगवान राम और हनुमान जी मूर्ति खंडित कर दी। भोपाल की इस महिला ने गामिन नाम के शख्स से लव मैरिज की थी। अब उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि, साल 2014 में उसका विवाह एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। वह गामिन नाम के मुस्लिम युवक से प्यार करती थी और परिवार की सहमति से उसने शादी की थी। महिला का कहना है कि, गामिन के परिजनों ने वादा किया था कि, शादी के बाद भी मैं अपना धर्म निभा सकूंगी। मुझ पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया जाएगा। महिला का कहना था कि, उसके पिता भी इसी बात पर शादी के लिए राजी हुए थे कि, शादी के बाद मैं अपना धर्म निभाऊंगी।

इसके बाद 2022 में पिता की मौत हो गई और गामिन के परिजनों का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। महिला का आरोप है कि, गामिन और उसके परिजनों ने उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया। जब बात नहीं मानी तो 2023 में घर से निकाल दिया।

महिला एमबीए की हुई है। शादी के बाद उसने अपने करियर को अलविदा कह दिया था। ससुराल पक्ष द्वारा घर से निकाल दिए जाने के बाद वह दिल्ली में अपनी बहन के पास चली गई। हालांकि गामिन और उसके परिजन उसे व्हाट्स ऐप पर जान से मारने की धमकी देते रहे। महिला ने यह भी बताया कि, उसकी जेठानी पाकिस्तान की है। उसी के द्वारा भड़काए जाने पर परिवार में कलह हुआ।

महिला की शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दिल्ली में भी महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज हुआ है। पीड़िता का कहना है कि, उसका पति अब दूसरी शादी करने की फिराक में है। ऐसे में उसे न्याय चाहिए।

Similar Posts