< Back
मध्यप्रदेश
Balaghat Gang Rape Case

Balaghat Gang Rape Case

मध्यप्रदेश

Bhopal Sex Scandal: सीरियल रेप केस में बड़ा अपडेट- चौथा आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल से मिले गंदे वीडियो, एक साथ तीन लड़कियों से दुष्कर्म

Gurjeet Kaur
|
27 April 2025 3:04 PM IST

Bhopal Sex Scandal : मध्यप्रदेश। भोपाल में हुए सीरियल रेप केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोलकाता से इस मामले का चौथा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके कमरे में हो लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों के मोबाइल ने भी इस मामले में बड़े राज खोले हैं। मोबाईल से कई वीडियो में मिले हैं जिसमें एक दुष्कर्मी, एक साथ तीन लड़कियों के साथ रेप और उन्हें प्रताड़ित करता हुआ देखा जा सकता है।

भोपाल में बीते दिनों प्राइवेट कालेज की छात्राओं के साथ सीरियल रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस ने कोलकाता से अबरार नाम के आरोपी को पकड़ा है। इस तरह अब तक इस मामले में कुल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।

इस पूरे मामले में फरहान मुख्य आरोपी है। फरहान को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उनसे रिमांड के दौरान चौकानें वाले खुलासे किए हैं। फरहान के मोबाइल में कई छात्राओं की अश्लील वीडियो मिली है। इन वीडियो में फरहान एक साथ तीन लड़कियों से रेप करते हुए और उन्हें पीटते हुए दिखाई दे रहा है।

फरहान मूल रूप से पन्ना का रहने वाला है। वह पढाई के लिए भोपाल आया था। यहां उसने एक डांस क्लास शुरू की। डांस क्लास में वो सिर्फ हिन्दू लड़कियों को एडमिशन देता था। उसने बताया कि, पहली बार उसने बैतूल की रहने वाली एक लड़की से रेप किया था। उसका वीडियो बनाकर बाद में आरोपी ने उसे ब्लैकमेल भी किया था।

जांच में सामने आया है कि, इन आरोपियों का एक गिरोह है जो हिन्दू लड़कियों को टारगेट करते थे। इनके निशाने पर गरीब घरों से आने वाली लड़कियां होती थीं। आरोपी लड़कियों को अपने कमरे पर बुलाकर उनसे रेप करते और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते।

इस मामले में फरहान के आलावा साहिल, अली, साद, अबरार और नबील आरोपी हैं। भोपाल सीरियल रेप केस का मास्टरमाइंड फरहान हैं। पीड़ित सहित कुछ और छात्राओं की काउंसिलिंग जारी है। इसके बाद इस मामले में हुए भी नाम सामने आ सकते हैं।

कैसे आया मामला सामने :

इस सीरियल रेप केस की घटना का खुलासा तब हुआ जब बाग सेवनिया थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी फरहान नशे का आदि था। बीते दिनों वह एक पीड़िता के घर तक पहुंच गया था। पीड़िता ने अपने दोस्त की मदद से सभी सबूत पुलिस तक पहुंचाए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले के सामने आने के बाद सीएम ने शैक्षणिक संस्थानों पर निगरानी रखने की बात कही है।

Similar Posts