< Back
मध्यप्रदेश
ठंड के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदली, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
मध्यप्रदेश

भोपाल: ठंड के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदली, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Gurjeet Kaur
|
11 Dec 2024 4:27 PM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। कड़ाके की पड़ रही ठंड के चलते स्कूलों के समय मे परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किये हैं। आदेश के अनुसार अब स्कूल 9 बजे या उसके बाद लगाए जाएंगे।

आदेश तापमान में लगातार हो रही गिरावट के मद्देनजर जारी किया गया है। इस आदेश के तहत सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड के स्कूल प्रिंसिपल को निर्देश दे दिए गए हैं। स्कूल सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगाए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए निर्देश दिया है। हालांकि विभिन्न स्कूलों में आयोजित परीक्षा निर्धारित समय पर ही होगी।

Similar Posts