< Back
मध्यप्रदेश
पड़ोसी के शिकार करने के शौक ने छात्र को मुसीबत में डाला, सीने में लगी गोली, हालत गंभीर
मध्यप्रदेश

Bhopal News: पड़ोसी के शिकार करने के शौक ने छात्र को मुसीबत में डाला, सीने में लगी गोली, हालत गंभीर

Gurjeet Kaur
|
15 Jan 2025 1:16 PM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले शख्स ने शौक - शौक में शिकार करने के लिए एयरगन चलाई तो गोली छात्रा के सीने में जाकर लग गई। यह मामला बैरसिया थाना क्षेत्र है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है। इधर छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि, जिसे गोली लगी वह बीबीए छात्रा है। पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने एयरगन से गोली चलाई जो सीधा छात्रा के सीने के नीचे लगी। इसके बाद छात्रा को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स ने बताया कि, छात्र की पसलियों और लीवर को नुकसान हुआ है। छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर की छत पर कपड़े लेने पहुंची थी। उसी समय पीछे से गोली चलने की आवाज आई। एक गोली छात्र को सीने में लगी जिसके बाद वह गिर गई। जैसे - तैसे छात्रा ने परिजनों को आवाज लगाई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे। छात्रा के परिजनों का कहना है कि, आए दिन उनके पड़ोसियों से घर से एयरगन की आवाज आती हैं।

आरोप है कि, पड़ोसी द्वारा निशाना लगाने के शौक में बिल्ली, कबूतर और कुत्ते को भी निशाना बनाया जाता है। शाम के समय जब आरोपी कबूतर पर निशाना लगा रहा था उस समय छात्रा को गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Similar Posts