< Back
मध्यप्रदेश
मेहगांव के BEO थप्पड़कांड के 16 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

मेहगांव के BEO थप्पड़कांड के 16 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

मध्यप्रदेश

भिंड: मेहगांव के BEO थप्पड़कांड के 16 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

Gurjeet Kaur
|
27 July 2025 3:02 PM IST

मध्यप्रदेश। भिंड के मेहगांव में BEO थप्पड़कांड के 16 दिन बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का यह एक्शन कांग्रेस द्वारा आंदोलन चलाए जाने की चेतावनी के बाद आया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) राजवीर शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर किया था।

जानकारी के अनुसार, BEO राजवीर शर्मा को थप्पड़ मारने के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। नीरज शर्मा पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप है।

दरअसल, 10 जुलाई को सीएम राइज स्कूल में गुरुपूर्णिमा के कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री राकेश शुक्ला के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने BEO राजवीर शर्मा को थप्पड़ मार दिया। जब यह विवाद हुआ उस समय कई लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

'मेरा बेटा होता तो इनसे बदला लेता'

भिंड में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर BEO ने रोते हुए कहा कि, मेरा बेटा होता तो इनसे बदला लेता।

Similar Posts