< Back
मध्यप्रदेश
विक्रम फूड बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां रेस्क्यू में लगी
मध्यप्रदेश

भिंड अग्निकांड: विक्रम फूड बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां रेस्क्यू में लगी

Gurjeet Kaur
|
2 Feb 2025 11:20 AM IST

मध्य प्रदेश। भिंड के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि, दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत से इस हादसे के बाद सभी सुरक्षित हैं। एक से दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण थी। बताया जा रहा है कि, विक्रम फूड फैक्ट्री में यह आग लगी थी। कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन लिया जा रहा है। आग कैसे लगी इस बात की भी तफ्तीश की जा रही है।

घटना भिंड के मालनपुर थाना क्षेत्र की है। बिस्कुट फैक्ट्री में आग की सूचना मिलने दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां आग लगी वह एक इंडस्ट्रियल क्षेत्र था। आग दूसरी फैक्ट्रियों तक न पहुंच जाए इसके लिए प्रशासन ने तत्परता से आग को बुझाने के प्रयास किए। आग इतनी भीषण थी कि, बहुत दूर तक आसमान में काला धुआं दिखाई दे रहा था।

आग लगाने के कारण फैक्ट्री का पूरा समान जलकर खाक हो गया है। गनीमत रही कि, फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था। आग लगाने के कारण कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी फ़िलहाल सामने नहीं आई है।

Similar Posts