< Back
मध्यप्रदेश
मकर संक्रांति पर बाबा महाकाल को तिल का भोग, शिप्रा - नर्मदा घाट पर भक्तों की उमड़ी भीड़
मध्यप्रदेश

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर बाबा महाकाल को तिल का भोग, शिप्रा - नर्मदा घाट पर भक्तों की उमड़ी भीड़

Gurjeet Kaur
|
14 Jan 2025 8:00 AM IST

Makar Sankranti : मध्यप्रदेश। मकर संक्रांति के अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल को तिल और गुढ़ का भोग लगाया गया है। सुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। मकर संक्रांति के चलते मध्यप्रदेश के तमाम धार्मिक स्थलों में भीड़ उमड़ी ही है साथ ही साथ शिप्रा और नर्मदा नदी के घाट पर भी स्नान करने के लिए लोग एकत्र हुए हैं।

गौरतलब है कि, सुबह - सुबह कड़ाके की ठंड के बीच ही भक्त आस्था की डुबकी लगाने घाट पर एकत्र हुए। पुलिस - प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

तिल के तेल और उबटन से बाबा का शृंगार :

सुबह - सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर में तिल के तेल और उबटन से बाबा का शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा को तिल से स्नान और शृंगार करने के बाद तिल के लड्डुओं का भोग लगाया गया।

दान पुण्य के संक्रांति पर्व :

बता दें कि, मकर संक्रांति के पर्व को दान - पुण्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। भक्तों द्वारा शिप्रा नदी के घाट पर स्नान कर देव दर्शन के बाद दान - पुण्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, रामघाट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार सुबह से हजारों श्रद्धालुओं द्वारा शिप्रा - नर्मदा के तट पर आस्था की डुबकी लगाई गई है।

Similar Posts