< Back
मध्यप्रदेश
ईरानी महिला के निर्वस्त्र होने पर असीम वकार ने उठाए सवाल, जानिए आईएएस शैलबाबा मार्टिन ने क्या दिया जवाब

ईरानी महिला के निर्वस्त्र होने पर असीम वकार ने उठाए सवाल, जानिए आईएएस शैलबाबा मार्टिन ने क्या दिया जवाब

मध्यप्रदेश

ईरानी महिला के निर्वस्त्र होने पर असीम वकार ने उठाए सवाल, जानिए आईएएस शैलबाबा मार्टिन ने क्या दिया जवाब

Gurjeet Kaur
|
5 Nov 2024 9:46 AM IST

मध्यप्रदेश। ईरानी महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। इस वीडियो में एक महिला, ईरानी मॉरल पुलिसिंग का विरोध करते नजर आ रही थी। यूनिवर्सिटी कैम्पस में हिजाब के बिना अंडरगार्मेंट्स में घूम रही इस महिला के वीडियो को लेकर भारत में अलग ही बहस छिड़ गई है। AIMIM के प्रवक्ता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए जब सवाल किया तो मध्यप्रदेश की आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने उन्हें करारा जवाब दिया।

AIMIM के प्रवक्ता असीम वकार ने एक्स पर लिखा था कि, 'भारत में जो लोग इस महिला को सपोर्ट कर रहे है और इसको आज़ादी कह रहे है। क्या वो सभी लोग अपनी बहन, अपनी बेटी , अपनी बीवी और अपनी मां को ऐसी ड्रेस में देखना या सड़क पर घूमाना चाहेंगे ? या बस इस तरह की आज़ादी उनको सिर्फ ईरान की महिलाओ के लिए ही चाहिए, अपनी महिलाओ के लिए नहीं।'

अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी :

असीम वकार की टिप्पणी पर आईएएस शैलबाला मार्टिन ने कहा कि, 'मेरे विचार से लोग इस ड्रेस का सपोर्ट नहीं कर रहे अपितु जबरन लादे जा रहे ड्रेस कोड के विरुद्ध और अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी के हक में खड़े होने के उसके हौसले को सपोर्ट कर रहे हैं। महिलाओं को अपने वस्त्र चयन का अधिकार होना ही चाहिए।'

दरअसल, ईरान में की यूनिवर्सिटी में मॉरल पुलिसिंग के विरोध में एक लड़की ने अपने कपड़े उतार दिए थे। लड़की का बिना हिजाब और कपड़ों के यूनिवर्सिटी कैम्पस में घुमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की 'नैतिकता पुलिस' द्वारा "अनुचित" हिजाब के कारण परेशान किए जाने पर एक छात्रा ने मोर्चा खोल दिया था। उसने अपने शरीर को विरोध में बदल दिया। महिला ने एक ऐसी व्यवस्था को चुनौती दी जो लगातार महिलाओं के शरीर को नियंत्रित करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो तेहरान के विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय का था। महिला को अधिकारियों ने गिरफ़्तार कर लिया था।

विश्वविद्यालय ने इस वायरल वीडियो पर बयान जारी किया है। इस बयान में बताया गया है कि, "पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला गंभीर मनोविकार से पीड़ित थी।" ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि, लड़की को मेन्टल हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा। यह लड़की कौन है इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि, इस महिला के साथ आखिर ईरान में क्या किया गया।

यह पहली बार नहीं है जब ईरान में महिलाओं ने हिजाब का विरोध किया है। इसके पहले भी हिजाब को लेकर ईरान में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन उस समय शुरू हुए थे जब सही तरह से हिजाब न पहनने के चलते एक महिला को पुलिस ने अरेस्ट किया था और पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई थी।

Similar Posts