< Back
मध्यप्रदेश
जनपद पंचायत अध्यक्ष और सीईओ के बीच विवाद, सीएम मोहन यादव तक पहुंचा मामला

जनपद पंचायत अध्यक्ष और सीईओ के बीच विवाद

मध्यप्रदेश

अमरपाटन: जनपद पंचायत अध्यक्ष और सीईओ के बीच विवाद, सीएम मोहन यादव तक पहुंचा मामला

Gurjeet Kaur
|
18 April 2025 2:38 PM IST

मध्यप्रदेश। अमरपाटन में जनपद पंचायत अध्यक्ष और सीईओ के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। यह मामला कहासुनी से शुरू हुआ था लेकिन अब गाली - गलौच और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया है। अमरपाटन की जनपद अध्यक्ष ने सीईओ पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल है।

वायरल ऑडियो में जनपद पंचायत के सीईओ ओपी अस्थाना फोन पर जनपद अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देते सुने जा रहे हैं। जनपद अध्यक्ष माया विनीता पांडे ने सीईओ के खिलाफ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

दरसअल, एक सामान्य बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ ओपी अस्थाना और अध्यक्ष माया पांडेय के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि, बहस के बाद सीईओ ओपी अस्थाना अभद्रता करते हुए बैठक से उठकर चले गए। माया पांडेय का आरोप है कि, देर रात कॉल करके ओपी अस्थाना ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। अमरपाटन एसडीओपी मामले की जांच कर रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष और सीईओ के बीच के कथित ऑडियो पर नारायण त्रिपाठी ने सीएम डॉ मोहन यादव से उचित कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा है कि, यदि बात सही है तो अधिकारी के खिलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए। त्रिपाठी ने उचित एक्शन ना होने पर स्थानीय प्रशासन को लेकर भी नाराजगी जताई है।

Similar Posts