
क्राइम कैपिटल बन चुका है बिहार : गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में राहुल गांधी ने NDA सरकार को घेरा
Rahul Gandhi Bhopal Visit: पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी करेंगे भोपाल का दौरा, संगठन सृजन का करेंगे शुभारंभ
|Rahul Gandhi Bhopal Visit : मध्यप्रदेश। पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी भी भोपाल का दौरा करेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि, राहुल गांधी 3 जून को संगठन सृजन का शुभारंभ करने के लिए राजधानी भोपाल आएंगे।
जीतू पटवारी ने कहा - 'संगठन सृजन शुभारंभ...अब वह बहुप्रतीक्षित क्षण आ गया है जब राहुल गांधी मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन के नवसृजन की आधारशिला रखेंगे। आगामी 3 जून 2025 को, भोपाल में AICC द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर), प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति तथा सभी जिला अध्यक्षों के साथ संवाद कर इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, ये आयोजन संगठनात्मक पुनर्गठन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जो आगामी समय में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस कार्यक्रम के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा - 'आने वाली 3 जून को देश की आवाज़ राहुल गांधी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में ‘संगठन सृजन अभियान’ की ऐतिहासिक शुरुआत होगी। यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाने और कांग्रेस को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।'
‘संगठन सृजन अभियान’ पार्टी को नई दिशा, नया जोश और जनता से सीधे जुड़ाव की ताक़त देगा। भाजपा ने हर स्तर पर लोकतंत्र को कुचला है। अब वक्त है कि संगठित कांग्रेस इसका जवाब जन आंदोलन से दे। संगठन सृजन अभियान केवल बदलाव नहीं, नव-संकल्प का शंखनाद है।