< Back
मध्यप्रदेश
अंधेरे में कुएं में गिरे बाइक सवार, दो लोगों की मौत, सुबह निकाला शव

Accident

मध्यप्रदेश

सीहोर में हादसा: अंधेरे में कुएं में गिरे बाइक सवार, दो लोगों की मौत, सुबह निकाला शव

Gurjeet Kaur
|
1 May 2025 3:33 PM IST

मध्यप्रदेश। सीहोर में बुधवार - गुरुवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में बाइक सवार दो लोग कुएं में गिर गए। दोनों की मौत हो गई। सुबह होने पर लोगों को हादसे के बारे में पता चला। पुलिस को मामले की सूचना दी गई इसके बाद दोनों मृतकों के शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

मृतकों की पहचान हनीफ खां और बाबू खां के रूप में हुई है। दोनों मृतक फूल मोगरा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि, रात के समय मोटर साईकिल कुएं की मुंडेर से टकरा गई थी। इसके बाद दोनों कुएं में गिर गए। जब गांव वालों ने सुबह मोटरसाइकिल देखी तो पता चला कि, कुएं में दो शव हैं।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि, दोनों मजदूर थे। मजदूरी के बाद खेत के रास्ते ये अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक कुएं के मुंडेर से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। क्योंकि कुआं सूखा था इसलिए दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और संभवतः इसी कारण दोनों की मौत हो गई।

Similar Posts