< Back
राज्य

राज्य
रायपुर : सत्ता की बागडोर संभालने से पहले मुख्यमंत्री साय ने लिया मां का आशीर्वाद
|13 Dec 2023 2:26 PM IST
छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालने से पहले आज बुधवार को राजधानी रायपुर के पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया।
रायपुर । छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालने से पहले आज बुधवार को राजधानी रायपुर के पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि आज बुधवार को अपरान्ह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मां जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना केवल आशीर्वाद दिया, बल्कि भावुक होकर गले लगा लिया। जसमनी देवी साय ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला अब प्रदेश की कमान संभालेगा। उन्होंने साय को मिठाई खिलाई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री साय के परिवारजन और कुटुंबजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने साय को शुभकामनाएं दी। परिवारजनों के लिए यह बड़ा ही भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा।