< Back
खेल
Tendulkar Meet Vinod Kambli

Tendulkar Meet Vinod Kambli

खेल

Tendulkar Meet Vinod Kambli: कुर्सी से उठने में लाचार तेंदुलकर का करीबी, भावुक करने वाला वीडियो वायरल

Rashmi Dubey
|
4 Dec 2024 2:48 PM IST

एक भावुक मुलाकात : सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर और उनके दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli) का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दोनों एक ही मंच पर मौजूद थे। जनकारी के लिए बता दें साल 2019 को कोच रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया था। वहीं, 3 दिसंबर मंगलवार को मुंबई में आचरेकर की याद में एक स्मारक का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) अपने दोस्त विनोद कांबली से मिल रहे थे।

तेंदुलकर और कांबली, दोनों ने बचपन में रमाकांत आचरेकर से ट्रेनिंग ली थी और बाद में दोनों ने भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए खेला। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों दोस्त साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इस वीडियो की सच्चाई। वीडियो में सचिन विनोद कांबली (Vinod Kambli) से बात करते नज़र आ रहे हैं। वहीं, कांबली की हालत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उनकी तबीयत काफी खराब है । कुछ दिन पहले कांबली का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें कांबली खुद से चलने में असमर्थ थे।

विनोद कांबली (Vinod Kambli) की आर्थिक स्थिति ख़राब

विनोद कांबली ने कुछ साल पहले जानकारी दी थी कि वह आर्थिक तंगी से परेशान हैं। उनका घर बीसीसीआई द्वारा पेंशन के तौर पर दिए जाने वाले पैसों से चलता है। आपको बता दें कि कांबली तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी (Tendulkar Middlesex Global Academy) (TMGA) में बतौर मेंटर काम कर चुके हैं, लेकिन नेरुल उनके घर से काफी दूर था। जिसके चलते उन्हें मेंटर की नौकरी छोड़नी पड़ी।

Similar Posts