< Back
खेल
सर्विसेज ने मारी बाजी

सर्विसेज ने मारी बाजी

खेल

नेशनल गेम्स 2025: सर्विसेज ने मारी बाजी, कर्नाटक को पछाड़ते हुए शीर्ष पर कब्जा

Rashmi Dubey
|
8 Feb 2025 12:19 AM IST

38TH NATIONAL GAMES 2025: देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। कई मुकाबले संपन्न हो चुके हैं जबकि कुछ अभी भी खेले जा रहे हैं। अगर मेडल टैली की बात करें तो सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। अब तक उनके खाते में 39 गोल्ड मेडल आ चुके हैं। कर्नाटक अभी भी दूसरे स्थान पर बना हुआ है जबकि महाराष्ट्र तीसरे पायदान पर काबिज है। जैसे-जैसे प्रतियोगिताएं आगे बढ़ रही हैं पदक तालिका में बदलाव देखने को मिल सकता है।

नेशनल गेम्स की पदक तालिका में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। अब तक सर्विसेज ने कुल 66 मेडल जीते हैं जिनमें 39 गोल्ड, 14 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं कर्नाटक पदक तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कर्नाटक के खाते में अब तक 30 गोल्ड, 12 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज सहित कुल 58 पदक आ चुके हैं।

महाराष्ट्र पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अब तक महाराष्ट्र ने 107 पदक अपने नाम किए हैं जिनमें 23 गोल्ड, 39 सिल्वर और 45 ब्रॉन्ज शामिल हैं। कुल पदकों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र सबसे आगे है लेकिन गोल्ड मेडल की संख्या कम होने के कारण वह तीसरे स्थान पर बना हुआ है। उत्तराखंड की बात करें तो अब तक उसने 8 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज सहित कुल 49 पदक हासिल किए हैं। पदक तालिका में उत्तराखंड फिलहाल 11वें स्थान पर काबिज है।

Similar Posts