< Back
अन्य खेल
विनेश फोगाट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव निकलीं
अन्य खेल

विनेश फोगाट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव निकलीं

Swadesh Digital
|
28 Aug 2020 8:57 PM IST

नई दिल्ली। एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आई हैं। भारतीय के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए पांच खिलाड़ियों में से एक स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट इस समय सोनीपत के अपने गांव में कोच ओम प्रकाश के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं।

विनेश ने 2018 में हुए राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। विनेश ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया था। वो अभी तक एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया है।

Similar Posts