< Back
अन्य खेल
लक्जमबर्ग ओपन टेनिस : सानिया मिर्जा और शुआई झांग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
अन्य खेल

लक्जमबर्ग ओपन टेनिस : सानिया मिर्जा और शुआई झांग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

स्वदेश डेस्क
|
16 Sept 2021 5:50 PM IST

नईदिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार शुआई झांग ने लक्जमबर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सानिया और झांग ने बुधवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की ताईसिया मोर्डरगर और याना मोर्डरगर को 6-2, 6-3 से हराया।

सानिया मिर्जा छह बार की ग्रैंड स्लैम युगल चैंपियन हैं, जबकि शुआई झांग ने ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर के साथ मिलकर 2021 अमेरिकी ओपन में अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। लक्जमबर्ग ओपन में भारत-चीनी जोड़ी को दूसरी वरीयता मिली है। सानिया मिर्जा और शुआई झांग अब अंतिम आठ में बेल्जियम की ग्रीट मिन्नेन और एलिसन वान उयतवांक की जोड़ी से भिड़ेंगी।

Similar Posts