< Back
अन्य खेल
आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने जीते 3 स्वर्ण पदक
अन्य खेल

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने जीते 3 स्वर्ण पदक

स्वदेश डेस्क
|
9 Oct 2021 9:35 PM IST

नई दिल्ली। भारत ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में शुक्रवार को तीन और स्वर्ण पदक जीते। लीमा के लास पालमास शूटिंग रेंज में, दिन का पहला स्वर्ण पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में आदर्श सिंह, विजयवीर सिद्धू और अनीश भानवाला की तिकड़ी ने दिलाया, जिन्होंने स्वर्ण पदक मैच में जर्मनी को 10-2 से हराया। इसके बाद भारत ने जूनियर पुरुष और महिला डबल ट्रैप ग्रां प्री स्पर्धाओं में पदक जीतकर दिन का अंत 13 स्वर्ण पदक के साथ किया।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आयुषी पोद्दार की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (3पी) मिश्रित टीम ने भी शुक्रवार को पहले पदक स्पर्धा में रजत पदक जीता, जो स्वर्ण मैच-अप में मैक्स ब्राउन और अन्ना जानसेन की जर्मन जोड़ी से 17-31 से हार गई। जूनियर पुरुष डबल ट्रैप में भारत के विनय प्रताप सिंह चंद्रावत ने 120 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि टीम के साथी सहजप्रीत सिंह ने 114 अंको के साथ रजत पदक जीता। महिला वर्ग में, मानवी सोनी ने 105 के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि यशा कांट्रेक्टर ने 90 के साथ रजत और हिताशा ने 76 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत ने प्रतियोगिता में अब तक 13 स्वर्ण, 11 रजत और छह कांस्य सहित कुल 30 पदक जीते हैं। दूसरे स्थान पर काबिज अमेरिका के पास छह स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक हैं। रविवार को प्रतियोगिता का आखिरी दिन है।

Similar Posts