< Back
अन्य खेल
विश्व चैम्पियन एथलेटिक्स : अमित खत्री ने 10,000 मीटर रेस में जीता सिल्वर मेडल
अन्य खेल

विश्व चैम्पियन एथलेटिक्स : अमित खत्री ने 10,000 मीटर रेस में जीता सिल्वर मेडल

स्वदेश डेस्क
|
21 Aug 2021 3:02 PM IST

नैरोबी। भारतीय एथलीट अमित खत्री ने शनिवार को नैरोबी में चल रही विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के 10,000 मीटर रेस वॉकिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। अमित ने 42 मिनट 17.94 सेकेंड के समय के साथ रजत हासिल किया, जबकि केन्या की हेरिस्टोन वान्योनी ने 42.10.84 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।

भारत के यह स्पर्धा में दूसरा पदक है। इससे पहले भारत ने बुधवार को 4×400 मीटर मिश्रित रिले टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। यह पहली बार है जब भारत ने रेस वॉकिंग में एक पदक और चैंपियनशिप के एकल संस्करण में दो पदक जीते हैं।साई मीडिया ने ट्वीट किया,"अमित कुमार ने नैरोबी में विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 में 42:17.94 के समय के साथ 10,000 मीटर रेस वॉक में रजत जीता। यह पहली बार है जब भारत ने रेस वॉकिंग में एक पदक और चैंपियनशिप के एकल संस्करण में 2 पदक जीते हैं। बहुत-बहुत बधाई अमित !"

Similar Posts