< Back
खेल
मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी के पास फाइनल में इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड...
खेल

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी के पास फाइनल में इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड...

Rashmi Dubey
|
15 March 2025 7:01 PM IST

WPL 2025 DC Women vs MI Women Final : वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को मुंबई में खेला जाएगा। मुंबई वीमेंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स वीमेंस को 47 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई की स्टार खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) एक महत्त्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं, क्योंकि उनके पास टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है।

मुंबई इंडियंस वीमेंस की खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट वर्तमान में वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 28 मैचों में 997 रन बनाए हैं और इस दौरान 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। अब उनके पास इतिहास रचने का शानदार मौका है, क्योंकि वह 1000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन सकती हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 3 रनों की जरूरत है।

नैट साइवर-ब्रंट ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में मचाया धमाल

नैट साइवर-ब्रंट ने इस सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने 9 मैचों में 493 रन बनाए हैं। इस सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। ब्रंट ने 2025 के सीजन में 80 चौके और 4 छक्के लगाए हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रहा। दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस के खिलाफ उन्होंने एक विस्फोटक पारी खेली थी और अब फाइनल में भी वे दिल्ली के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी से कमाल दिखा सकती हैं।

मुंबई और दिल्ली के फाइनल मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस टीम : अमेलिया केर, हीली मैथ्यूज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट,अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जी कमलिनी,सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल,पारुनिका सिसौदिया,सैका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स टीम : शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेस जोनासेन, एनाबेल सदरलैंड,जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, एन चरानी,सारा ब्राइस (विकेटकीपर)।

Similar Posts