< Back
खेल
गोल्डन गर्ल मनु भाकर

गोल्डन गर्ल मनु भाकर

खेल

Manu Bhaker: मनु भाकर पद्मश्री की दौड़ में शामिल, पेरिस ओलिंपिक में डबल ब्रॉन्ज से रचा था इतिहास

Rashmi Dubey
|
16 Aug 2025 4:16 PM IST

Jhajjar Golden Girl Manu Bhaker: भारत की गोल्डन गर्ल मनु भाकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराने वाली यह युवा निशानेबाज अब पद्मश्री सम्मान की दावेदार बन गई हैं। बता दें खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड और मेजर ध्यानचंद पुरस्कार जैसे तमाम बड़े खेल सम्मानों से नवाजी जा चुकी मनु भाकर ने इस बार पद्म सम्मान के लिए आवेदन किया है। हाल ही में 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया था।

मनु भाकर इन दिनों अपने अगले बड़े मिशन की तैयारी में व्यस्त हैं। हाल ही में वह कजाकिस्तान पहुंची हैं, जहां 16 अगस्त से 30 अगस्त तक एशियन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही वह 2027-2028 में भारत में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए भी लगातार अभ्यास कर रही हैं, ताकि देश को एक बार फिर गौरवान्वित कर सकें।

भारत में होगी वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप

साल 2027-28 भारत के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस दौरान नई दिल्ली आईएसएसएफ विश्व कप और जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। राइफल, पिस्टल और शॉट-गन की स्पर्धाओं में दुनिया भर के दिग्गज निशानेबाज हिस्सा लेंगे। ऐसे में मनु भाकर के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम रहेगा। उनके माता-पिता का कहना है कि उन्हें गर्व है अपनी बेटी पर, जिसने कम उम्र में ही देश का नाम रोशन किया है।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं मनु भाकर

मनु भाकर का जन्म 18 फरवरी 2002 को हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव में हुआ। उनके पिता भारतीय नेवी में अफसर हैं जबकि मां पहले गांव के स्कूल में अध्यापन करती थीं ( वर्तमान में गृहिणी) । मनु ने अपने खेल करियर को नई दिशा देने के लिए कोच जसपाल सिंह राणा से प्रशिक्षण लिया। शूटिंग के अलावा वह टेनिस, बॉक्सिंग, स्केटिंग, कराटे और आर्चरी जैसे खेलों में भी माहिर हैं।

Similar Posts