< Back
खेल
लवलीना और शिव थापा ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण, अंशुल पुनिया का भी दमदार प्रदर्शन
खेल

National Games: लवलीना और शिव थापा ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण, अंशुल पुनिया का भी दमदार प्रदर्शन

Rashmi Dubey
|
6 Feb 2025 11:23 PM IST

National Games update: ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और छह बार के एशियाई चैंपियन शिव थापा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में अपनी-अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में शानदार जीत हासिल की। पुरुषों के लाइट वेल्टरवेट (63.5 किग्रा) वर्ग में असम के अनुभवी मुक्केबाज शिव थापा ने अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के हरिवंश तिवारी को एक कड़े मुकाबले में पराजित किया।

महिलाओं के मिडिलवेट (75 किग्रा) वर्ग में असम की लवलीना बोरगोहेन ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते हुए नागालैंड की रेणु को हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, पुरुषों के फ्लाईवेट (51 किग्रा) मुकाबले में चंडीगढ़ के अंशुल पुनिया ने मणिपुर के चांगलेंबा सिंह के खिलाफ रिंग में अपना दबदबा बनाए रखते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और जीत हासिल की।

कर्नाटक शीर्ष पर, सर्विसेज और महाराष्ट्र पीछे

कर्नाटक 30 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। दूसरे स्थान पर सर्विसेज है जिसने अब तक 28 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, महाराष्ट्र 19 स्वर्ण, 36 रजत और 33 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

Similar Posts